मधेपुरा, अप्रैल 20 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना चौक और रामनगर बाजार हनुमान मंदिर चौक पर वाहन चेकिंग किया गया। सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़ी बाइक मालिकों पर कार्रवाई की गयी। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 15 बाइक मालिकों से अठारह हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 15 वाहनों का चालान काटा गया थानाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.