छपरा, अप्रैल 18 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम महम्मदपुर गांव के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान स्कूटी सवार एक तस्कर को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। संध्या गश्ती पर निकले एसआई अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से शराब लेकर गांव की ओर आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने मेरौड़ी देवी मंदिर के पास जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में स्कूटी से 40 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के बेनौत गांव निवासी जदु राम के रूप में हुई है। शराब ढुलाई में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.