पूर्णिया, मार्च 24 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6.150 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब ढुलाई में प्रयुक्त उजले रंग की स्कॉर्पियो वाहन, 35 हजार नकद और एक मोबाइल भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि बनभाग की ओर से एक चार पहिया वाहन से शराब की खेप बनमनखी की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन से अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के करियया गेंहुआ गांव निवासी रवि कुमार विश्वास (30) के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.