मधुबनी, जून 29 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक कथित बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान छपराढी गांव निवासी अखलेश कुमार, पिता देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात खजौली थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एसआई राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोका। जांच के क्रम में उसके पास से एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के बाद बाइक चोरी का मामला सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...