मोतिहारी, मार्च 25 -- पीपराकोठी। जिले में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पीपराकोठी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को जांचा गया। इसमें पता चला कि वाहन चोरी का है, जो मेहसी थाना के कांड से संबंधित है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरी की बाइक के साथ एक धराया : सुगौली। चौक से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ चोर को धर दबोचा। धराए युवक की पहचान सुगौली गांव निवासी मुखी साह का पुत्र बिसुन साह के रूप में हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम करवाई के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...