गोपालगंज, अप्रैल 8 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नेटुआ बाबा के समीप चेकिंग के दौरान एक कार से 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अरविंद महतो और संजय महतो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुशहर मुसहर टोली में छापेमारी की, जहां से 20 लीटर देसी शराब के साथ उपेंद्र महतो, नीरज महतो, संतोष कुमार राम, किशुन महतो और मुकेश महतो को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। (सिधवलिया से रवि रंजन महेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...