पूर्णिया, मार्च 7 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक आल्टो कार से एक लीटर बीयर बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक आल्टो कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक लीटर बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से मानिक आलम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।........................................................शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तारकेनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान चम्पानगर बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों को नशे की हा...