कटिहार, फरवरी 26 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। पहाड़पुर चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान अमदाबाद थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि पहाड़पुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी एक युवक के पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 32.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर एसआई नंदू राम,एस आई उमेश कुमार सिंह के साथ ग्रामीण पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

हिं...