हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम तेरसिया के पास छापेमारी कर 49 ग्राम हीरोइन के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के मालीपुर मोहल्ला निवासी स्व. रमेश राय के पुत्र लक्की कुमार बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध गंगाब्रिज थाना में कांड संख्या 91/ 26 प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। बताया कि गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हीरोइन धंधेबाज स्थानीय थाना क्षेत्र के तेरसिया गीदरवा टोला के पास हीरोइन की खरीद बिक्री के लिए इकट्ठा पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में दंडाअधि...