खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा मंगलवार को चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान 46 हजार रूपए का जुर्माना राशि की वसूली की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान 365 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना कागजात एवं बिना हेलमेट वालों से जुर्माना की राशि की वसूली की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...