पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं रोड सेफ्टी को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों एवं वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ कर सड़कों पर दौड़ लगाने वाले वाहनों पर जुर्माना किया गया। खासकर बिना हेलमेट के बाइकर्स पर पुलिस की खास नजर रही। नियम विरूद्ध वाहन परिचालन पर पुलिस 1.25 लाख रूपये का जुर्माना किया। गौरतलब है कि अपराध नियंत्रण के लिए हर थाना को संदिग्धों एवं वाहनों की गहन तलाशी का निर्देश एसपी ने दे रखा है। इसके अलावा यातायात नियम को लेकर जागरूकता लाने के दृष्टिकोण से नियम विरूद्ध परिचालन पर वाहनों पर जुर्माना किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...