जहानाबाद, मई 26 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में बैदराबाद व पिपरा बंगला के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। तभी वाहन जांच के दौरान तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम संजीवन कुमार है जो अरवल जिले के डंगरा आहार गांव के रहने वाला है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया एवं शराब कहां से लेकर आ रहा था कहां पर जाना था यह सब मामले की जानकारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- वाहन जांच के दौरान शराब के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 50 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...