जहानाबाद, मई 8 -- रतनी, निज संवाददाता वाहन जांच अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने शकूराबाद बाजार स्थित नेहालपुर मोड़ के पास अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कागज, हेलमेट, डिक्की की जांच की गई। इस दौरान वैध कागजात नहीं दिखाने तथा हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों से 15 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया तथा हिदायत दी गयी। आगे से जब भी वाहन चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें हालांकि वाहन जांच की भनक पाते ही कई वाहन चालक रास्ता बदलकर गंतव्य को निकल गए। -रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...