जहानाबाद, मई 11 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान सहार पुल के पास से चार लीटर विदेशी शराब बरामद जब्त किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस को देखकर शराब कारोबारी शराब रखकर भाग गया। उसके बाद पुलिस टीम के द्वारा शराब जब्त करके थाना लाया गया है। इस मामले में सदर थाने में केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...