सीवान, मई 27 -- मैरवा। स्थानीय पुलिस ने नगर के नवका टोला स्थित रेलवे ढाला के पास सोमवार की शाम वाहन जांच के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान युवक के पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के शंभु सिंह के पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है.घटना सोमवार की संध्या की बतायी जाती है।नवका टोला रेलवे ढाले के समीप वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर उक्त युवक को रोककर बाइक के कागजात मांगा गया। पूछताछ और जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। यह भी पढ़ें- सघन वाहन जांच अभियान में आठ बाइक जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...