पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं ट्रैफिक नियम तोड़ने के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर 5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन जांच के क्रम में संदिग्धों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों के बीच ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने बाइक चलाने के दौरान हेलमेट एवं कार तथा अन्य चार चक्का वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...