सिमडेगा, दिसम्बर 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं एसपी एम अर्शी के निर्देश पर शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एमवीआई प्रकाश रंजन के नेतृत्व में चले अभियान में 29 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माने के रुप में कुल 60 हजार रुपए की राशि का ऑनलाईन चलान काटा गया। मौके पर एमवीआई ने सभी लोगों से यातायात नियमो का पालन करते हुए वाहन चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने का सख्त निर्देश दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...