अररिया, अप्रैल 28 -- कुर्साकांटा, निज संवाददाता सिकटी थाना क्षेत्र के कुचहा में वाहन जांच के दौरान 20-22 की संख्या में पुरूष व महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। हमलावरों ने पुलिस वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर सिकटी थाना में चार नामजद,10-12 अज्ञात पुरुष व 8- 10 अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दरअसल शनिवार की शाम सिकटी थाना पुलिस कुचहा के समीप वाहन जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- शिकंजा: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार तेज गति से वहां खड़े पुल...