कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। दिन हो या रात, पुलिस द्वारा गश्ती के क्रम में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों, बैंकों और एटीएम के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सड़कों पर वाहन जांच की जा रही है। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ...