वाहन जांच अभियान में 60 वाहन चालकों से 1.49 लाख का जुर्माना
सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डीटीओ संजय बखला, सीओ इम्तियाज अहमद, टाउन थाना प्रभारी संजीत कुमार मौजूद थे। जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वैध दस्तावेजों के अभाव, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, ओवरलोडिंग तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान में छोटे और बड़े वाहनों को मिलाकर कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटते हुए 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.