लातेहार, दिसम्बर 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। उपायुक्त के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लातेहार दूध फैक्ट्री के पास दुपहिया एवं ऑटो वाहनों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 38 वाहनों का चालान काटा गया, जिसमें 32 दुपहिया वाहन और 6 ऑटो शामिल हैं। जांच के दौरान बिना हेलमेट, कागजात अधूरे रहने तथा ओवरलोडिंग जैसी अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई। कुल 69,650 रुपये की दंड राशि वसूली गई। जिला परिवहन विभाग ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...