सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा अन्य मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 34 वाहनों पर ऑनलाइन चालान करते हुए 93000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन का अनुरोध किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...