दुमका, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारों के पास शुक्रवार को थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग के दौरान नशा का सेवन कर ट्रक चला रहे तीन चालक को पकड़ा है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लगातार हो रही दुघर्टना को देखते हुए थाना क्षेत्र में अक्सर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वाहन जांच चलाया जा रहा है। तेज रफ्तार से आ रहे तीन ट्रक को जब रोका गया तो चालकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी का ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई। जांच के क्रम में तीन चालक के नशे में होने की पुष्टी हुई है। जिसके बाद तीनों चालकों का लाइसेंस निलंबित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को पत्र लिखा गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से चालकों में हड़कं...