लातेहार, सितम्बर 17 -- लातेहार प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीटीओ उमेश मंडल ने किया। जांच अभियान लातेहार थाना क्षेत्र में विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के बीच नियम विरुद्ध परिचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित किया गया था। जांच के दौरान कुल 78 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 33 वाहन चालकों को नियम उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर चालान किया गया। इन चालानों से कुल 55,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वैध कागजात साथ रखने, यातायात नियमों का पालन करने और शराब सेवन कर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...