भागलपुर, मई 10 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के बड़हरी मोड़ के पास कोतवाली-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पांच बाइक सवार से पांच हजार जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग सहित अन्य चीजों की कागजात की कमी पाये जाने पर जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नियमित कार्रवाई करते हुए वाहन अभियान चलाया गया था। जिसमें कुछ संदिग्ध वाहनों को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। साथ ही बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग वाहन सवार से जुर्माना वसूल किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : त्रिवेणीगंज पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...