लखीसराय, जनवरी 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में लगातार यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को भी सार्जेंट आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। जांच के दौरान विशेष रूप से लहरिया कट बाइक चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों तथा नियमों की अनदेखी करने वालों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई ऐसे बाइक चालक पाए गए जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। उन्हें मौके पर रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जागरूकता के तहत कुछ चालकों को हाथों में तख्ती देकर सड़क पर खड़ा किया गया, ताकि अन्य राहगीर भी हेलमेट के महत्व को समझ सकें। इस पहल से सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.