बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेटिंग लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चिटाही मंदिर चेक पोस्ट पर सोमवार द्वितीय पाली में वाहन जांच के दौरान कुल 2 लाख 70 हजार(दो लाख सत्तर हजार रुपये) नकद बरामद किए गए। बरामद नकद राशि में अलग-अलग Rs.1,98,500 एवं Rs.71,500 शामिल हैं। वाहन जांच के दौरान संबंधित दो अलग - अलग व्यक्तिों द्वारा उक्त राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जिसके बाद नियमानुसार राशि को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस मामले की सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...