मोतिहारी, फरवरी 26 -- पताही। पताही थाना पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम में भीतघरवा - बखरी मुख्य पथ से एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया की मंगलवार की संध्या गस्ती के दौरान बखरी - भीतघरवा मुख्य पथ पर वाहन जाँच की जा रही थीं इसी क्रम में एक अपाचे बाइक पर सवार बाइक चालक आया। जिसकी बाइक जाँच की गई तो उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर, चेचीस नम्बर और इंजन नम्बर अलग अलग पाया गया। जिसके वह भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस पदाधिकारी द्वारा दौड़ कर पकड़ा गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर और बाइक जप्त कर थाना लाया गया और पूछ ताछ कर अग्रतर कार्यवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार चोर की पहचान थाना क्षेत्र के भीतघरवा निवासी रामेश्वर राय के पुत्र अवनीश कुमार क...