आगरा, मार्च 30 -- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वाली चाबियों से वाहन चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़े आरोपियों को अदालत ने दोषी पाया है। अपर जिला जज नीरज कुमार महाजन ने आरोपी विक्रम निवासी गांव मलार थाना पिल्लू खेड़ा जिला जींद हरियाणा व विनय उर्फ विन्नी निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी नरेंद्र सिंह ने गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए। थाना कमला नगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल फोर्स के साथ 16 दिसंबर 2021 को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान आरोपियों को बिना नंबर प्लेट कार सहित पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की चाबियां एवं अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने विक्रम, विनय समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल...