मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- चुनार। वाहन चोर गैंग के फरार चौथे सदस्य 25 हजार रुपये के इनामी को चुनार पुलिस ने शनिवार जमुई के पास धर दबोचा। पकड़ा गया इनामी विंध्याचल का निवासी है, जबकि गिरोह के तीन सदस्यों को पूर्व में पुलिस जेल भेज चुकी है। उनके पास से चोरी के चार वाहन बरामद हुए थे। चुनार कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि तीन मार्च को चुनार से पुलिस की टीम ने वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी के दो चार पहिया और दो दोपहिया वाहन बरामद हुए थे। वहीं गिरोह का एक सदस्य विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कलना गांव निवासी रामबाबू मौके से भाग निकला था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक की ओर से फरार चल रहे आरोपी रामबाबू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस की टीम इनामी की तलाश में जुटी थी। सुबह मुखब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.