गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए शातिर गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी करके दिल्ली में बेचते थे। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश से तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम इंदिरापुरम अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे तीन युवकों को रोका गया। बाइक के कागज मांगने पर जब नहीं दिखा पाए तब शक हुआ और पूछताछ की गई। तीनों ने अपने नाम खोड़ा के सैनिक विहार निवासी अतीक अहमद, संगम पार्क कॉलोनी का रहने वाला विक्की और राजीव नगर निवासी सिद्धार्थ बताए। पूछताछ में पता चला कि बरामद बाइक चोरी की थी और कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.