वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी की आटो बरामद
मिर्जापुर, जुलाई 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता राजगढ़ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गुरुवार नदिहार बाजार से धर दबोचा। उसके पास से चोरी की आटो बरामद हुई। जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य को पूर्व में वाराणसी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि राजगढ़ के विशुनपुरा गांव निवासी पिंटू ने आठ सितंबर 2025 को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी आटो चोरी हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। एएसपी आपरेशन के नेतृत्व में पुलिस की टीम वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरु की। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शाहगंज थाने से नदिहार की ओर आने वाले मार्ग पर नदिहार बाजार पुलिया के पास एक व्यक्ति चोरी की आटो बेचने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को धर दबोचा। उसके पास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.