वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना फैजान समेत तीन सूचीबद्ध
मेरठ, अप्रैल 30 -- देहली गेट पुलिस ने एक संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत तीन सदस्यों को गैंग चार्ट के तहत सूचीबद्ध किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना फैजान पुत्र इस्माइल निवासी छीपी टैंक है। जांच में सामने आया कि गिरोह पहले इलाकों की रेकी करता था। वाहन चोरी कर अस्थायी ठिकानों पर छिपा दिया जाता था। बाद में चोरी के वाहनों को अन्य जनपदों में ले जाकर कम दामों में बेच दिया जाता था। गिरोह में कासिफ पुत्र मुबस्सिर निवासी इंचौली और इब्राहिम उर्फ राजा पुत्र ताज निवासी श्याम नगर, लिसाड़ी गेट भी शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि गिरोह को गैंग चार्ट में शामिल कर लिया गया है और इनके खिलाफ कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.