नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान ओमप्रकाश निवासी भिवानी हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद बाइक दिल्ली सरिता विहार से चोरी की थी। वह बाइक को बेचने की फिराक में था। ब्रिजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...