फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- पलवल, संवाददाता। हथीन की पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से दिल्ली और हरियाणा से चोरी की गई पांच बाइक बरामद हुई हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार  आरोपी जावेद निवासी घिण्डा को हथीन बाईपास मानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई, जो अक्तूबर 2025 में नगला अहसानपुर निवासी आसिफ के घर के बाहर से चोरी हुई थी।पूछताछ में जावेद ने अपने साथी मुबारक निवासी जमालगढ़ का नाम बताया। उसकी निशानदेही पर एक अन्य बाइक भी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मुबारक को कोट रोड से गिरफ्तार किया। मुबारक की निशानदेही पर दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद क्षेत्रों से चोरी की गई तीन और बाइक बरामद की गईं। पुल...