गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी करके ग्रीन बेल्ट में छुपाकर रखे गए पांच दोपहिया वाहन बरामद किए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कनावनी पुलिया पर चेकिंग के दौरान अमन निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। अमन मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शाहाबगंज थाना क्षेत्र में सरैया गांव का रहने वाला है। बाइक पर आ रहे अमन को जब चेकिंग के लिए रोककर कागज मांगे तब वह नहीं दिखा पाया। शक होने पर पूछताछ की गई, तब पता चला की बाइक चोरी की थी और उसने करीब एक महीने पहले कौशांबी क्षेत्र से चुराई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी अरशद के साथ मिलकर दोपहिया वाहनों की चोरी कर बेचता था। दोनों पिछले लगभग चार साल से वाहन चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.