बुलंदशहर, मई 11 -- कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर बेखौफ चोर कैंटर समेत चार वाहनों पर हाथ साफ कर चुके हैं। आलम यह है कि अधिकांश चोरी की वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी व्याप्त है। एसडीएम कॉलोनी निवासी सुधीर चतुर्वेदी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने नई कैंटर गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी गांव धनपुरा स्थित घर के बाहर खड़ी थी। रविवार देर रात अज्ञात चोर कैंटर चोरी कर फरार हो गए।वहीं गांव मल्लपुर निवासी नोरंग ने बताया कि वह रविवार रात खुर्जा रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी। कु...