नोएडा, नवम्बर 8 -- पुरानी गाड़ियां ही चोरी करते थे आरोपी , पचास हजार के कलपुर्जे भी बरामद नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सुनसान स्थानों और बाजारों के आसपास से चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया। इनमें दो कबाड़ी भी शामिल हैं। आरोपियो से दो कार और दस वाहनों के कटे हुए पुर्जे भी बरामद किए गए। बरामद पुर्जे की कीमत बाजार में 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुराने वाहन को ही चुराते थे, क्योंकि ये आसानी से इनके लॉक खोल लेते थे। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों थानाक्षेत्र से इको कार चोरी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। कार चोरी की सूचना मिलने के बाद एसीपी ट्विंकल जैन की अगुवाई में टीम ने वारदात करने वाल...