रांची, जनवरी 10 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने वाहन चोरी के आरोप में जेल में बंद तीन आरोपियों की नियमित जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी। मामले में आरोपी प्रेम कुमार साइस, जयदेव कुमार उर्फ जयदेव महतो और सत्यम कुमार उर्फ सत्येंद्र कुमार महतो 14 अक्टूबर 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं। इनके खिलाफ बीएनएस की कई गंभीर धाराओं के तहत वाहन चोरी, जालसाजी और संगठित अपराध का आरोप है। तीनों को नामकुम थाना कांड संख्या 276/2025 मामले में गिरफ्तारी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...