औरंगाबाद, फरवरी 28 -- झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत बरवाअड्डा थाना के एक कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त रति रंजन कुमार सिंह उर्फ राजू उर्फ रति सिंह उर्फ रति रंजन के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तेहार उसके आवास पर चिपकाया गया। यह कार्रवाई बरवाअड्डा थाना के एएसआई रंजीत साह गोंड ने औरंगाबाद नगर थाना के सहयोग से की। एएसआई ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में अभियुक्त को नामजद किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा है। आरोपित नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड स्थित ठाकुरबाड़ी मुहल्ला निवासी सुरेश सिंह का पुत्र है। वह विभिन्न नामों से क्षेत्र में जाना जाता है। पुलिस के अनुसार वह नाम बदलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद न्यायालय ने अभियुक्त के विरुद्ध इश्ते...