बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर। नगर कोतवाली की पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर निवासी पवन कुमार ने 10 मई को शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मेरी बाइक संख्या पहलवारा मोहल्ले से चोरी हो गई है। नगर कोतवाली में तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चोरी गए वाहनों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश धराया आरोपी सोहेल अहमद पु...