दरभंगा, अप्रैल 16 -- केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया गांव का रहनेवाला बताया गया है।वाहन चोरी कांड के आरोपित को किया पुलिस ने दबोचापुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में वाहन चोरी की घटना हुई थी, जिसमें उक्त आरोपी की संलिप्तता सामने आई और यह व्यक्ति चोरी किए गए वाहन के साथ शराब के साथ भी पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...