वाहन चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
बांदा, मार्च 19 -- बांदा। कमासिन थाना पुलिस ने गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इस सम्बन्ध में थाना कमासिन में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी शैलेष उर्फ सूरज पुत्र विष्णुदत्त निवासी अमलोखर थाना कमासिन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.