खगडि़या, जून 5 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के बुद्धनगर के पास पुलिस ने 40 कारतूस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गोगरी के एएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुद्धनगर चौक के समीप से दो व्यक्ति कारतूस के साथ बाइक से गुजरने वाले है। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए बुद्धनगर चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने सशत्र बलो की सहायता से भाग रहे दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : वाहन चेकिंग में 40 कारतूस के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा दोनो की तलाशी के बाद पास से 40 कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम स्थानीय परबत्ता थानान्तर्गत राका गा...