आरा, अप्रैल 18 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। सरैया बाजार के बलुआ मोड़ के पास थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.