जहानाबाद, अप्रैल 9 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना के समीप गुरुवार के अपराहन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा कल 19 बाइक को पकड़ा गया था जिससे 19 हजार रुपया जुर्माना की राशि वसूला गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर पुलिस के द्वारा यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था कि लोग यातायात के नियमों का अनुपालन कर सके जिसका कारण दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.