उरई, अप्रैल 4 -- कुठौन्द, संवाददाता। कुठौन्द पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान निजामपुर अण्डरपास बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास बहद ग्राम निजामपुर से एक शास्त्र बाइक चोर को पकड़ लिया जिसकी निशानादेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई जबकि उसके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। कुठौन्द थाना प्रभारी जगदम्बा दुबे को खबर मिली थी कि क्षेत्र में एक शातिर बाइक चोर मौजूद है जो चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए और उससे बचने की फिराक में है। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी और इस दौरान निजामपुर अण्डरपास बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास बहद ग्राम निजामपुर से फैजान निवासी खटीकन मोहल्ला कस्बा जालौन को पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई जबकि तलाशी में एक देशी तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर भी मिला। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ...