आरा, अप्रैल 29 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के चौरी पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की जिसमें अवैध हथियार मिला। गिरफ्तार आरोपितों में भीखमपुर निवासी गणेश राम का पुत्र अजित कुमार शामिल हैं, जबकि दो अन्य विधि विरुद्ध बालक बताए गए हैं। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...