उरई, जुलाई 1 -- कुठौंद। संवाददाता कुठौंद पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे जिंदा व मिस कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लोहे का सब्बल, पेचकस, एक मोबाइल और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में तीनों ने एटीएम तोड़कर सेंधमारी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूली है।थाना प्रभारी जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, अंशू कुमार और जागेंद्र कुमार निवासी ग्राम बहीरी उमरी, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...