जहानाबाद, अप्रैल 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर यातायात पुलिस और विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार की रात तक कई लोग नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए। ऐसे लोगों से बतौर जुर्माने के रूप में एक लाख 46 हजार रुपए राजस्व की वसूली कर उनका चालान काटा गया। शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गयी। बताया गया कि जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा विभिन्न थाने के द्वारा वाहन जांच किये जा रहे थे जिसमे कई गड़बड़ियां पाई गईं। ज्यादातर मामले बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने, सीट बेल्ट नही लगाने, गलत दिशा से वाहन चलाने के अलावा ट्रिपल लोड के आरोप में लोग पकड़े गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.